• Wednesday, 25 February 2026
बरबीघा के नए अंचलाधिकारी बने अशोक कुमार राय

बरबीघा के नए अंचलाधिकारी बने अशोक कुमार राय

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के नए अंचलाधिकारी के रूप में अशोक कुमार राय ने पदभार ग्रहण कर लिया। सोमवार को निवर्तमान अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने उनको पदभार दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार राय ने कहा कि कानून संवत कार्यों को प्राथमिकता देंगे और किसी भी तरह के जन समस्या को उत्पन्न होने नहीं दिया जाएगा। अशोक कुमार राय इससे पूर्व नवादा जिले के रजौली में अंचलाधिकारी पद पर कार्यरत थे। जबकि बरबीघा के मनीष कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस अवसर पर केवटी पंचायत के पूर्व मुखिया डॉ दीपक कुमार, महेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

co

Comment / Reply From

You May Also Like