• Tuesday, 26 May 2026
सीएम नीतीश कुमार का विकास रथ पहुंचेगा गांव गांव, हरी झंडी दिखा कर रवाना।

सीएम नीतीश कुमार का विकास रथ पहुंचेगा गांव गांव, हरी झंडी दिखा कर रवाना।

Vikas

शेखपुरा।

विकास जागरूकता रथ को सोमवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा के रवाना किया। यह रथ गांव गांव जाकर बिहार सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी।

कला जत्था भी साथ साथ

इसके साथ कला जत्था के कलाकारों को भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को विशेषकर समाज सुधार जैसे शराबबंदी दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में बताया जाएगा और लोगों को नई नई योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा ।

फ़िल्म भी देखिये

प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को लगभग 1 घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी और 1 घंटे का कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में बिहार सरकार की योजनाओं को गीत संगीत और नाटक के माध्यम से दिखाया जाएगा।

यह फिल्म सरकार के सात निश्चय एवम पथ निर्माण स्वास्थ्य शिक्षा का उत्थान प्रशासनिक सुधार समाज सुधार सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को दिखाई जाएगी।
जिला अधिकारी योगेंद्र योगेंद्र सिंह विभिन्न प्रखंडों में दिखाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं ।

कहाँ कहाँ जाएगी रथ

10 दिसंबर 2018 को 10:30 बजे से 12:30 बजे तक शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

DSKSITI - Large

उसी दिन 1:30 से 3:30 बजे अरियरी प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता रथ के द्वारा का दिखाया जाएगा । 11 दिसंबर 2018 को 10 बजे 12:30 बजे चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय और 1:30 बजे से 03:30 बजे घटकुसुम्भा में दिखाया जाएगा। 12 दिसंबर को 10 बजे से बरबीघा प्रखंड मुख्यालय एवं 1:30 बजे से 3:30 बजे तक शेखोपुर सराय प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता रथ के द्वारा कार्यक्रम दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी को निर्धारित कार्यक्रम की सूचना दी गई है।

इस मौके पे अपर समाहर्ता जवाहर प्रसाद, नगर सभापति कुमकुम भारती, शम्भू यादव, सहित अन्य उपस्थित थे।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From