• Monday, 09 February 2026
चोरों ने मचाया आतंक: एक ही रात पिकअप और ट्रैक्टर डाला की चोरी

चोरों ने मचाया आतंक: एक ही रात पिकअप और ट्रैक्टर डाला की चोरी

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में बीती रात चोरों ने आतंक मचाया और एक ही रात कई घटनाओं को अंजाम दिया। जहां सोभनपुर के एक घर में घुसकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया वहीं बरबीघा नगर क्षेत्र के सहारा इंडिया बैंक के पास लगे दीपक कुमार (रामपुर सिंडाय) निवासी के पिक अप भान वाहन की भी चोरी कर ली गई ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में पिकअप को सहारा इंडिया के पीछे लगा दिया गया था सुबह में देखने पर पिकअप वहां से गायब पाया गया ।

इसी तरह से जयरामपुर थाना के गांव में तेउस गांव में एक ट्रैक्टर के डाला की चोरी कर ली गई । सुनील सिंह के ट्रैक्टर डाला को सड़क किनारे लगाकर रखा गया था सुबह में वह गायब पाया गया। बताया जाता है कि चोरों ने उसकी चोरी कर ली। चोरों के आतंक से लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From