• Sunday, 20 April 2025
खेल खेल में बच्चों ने धान भरे पुंज में लगा दी आग

खेल खेल में बच्चों ने धान भरे पुंज में लगा दी आग

stmarysbarbigha.edu.in/

चेवाड़ा

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना अंतर्गत करंडे गांव में खेल खेल में बच्चों ने धान भरे पुंज में आग लगा दी। आग लगने से किसान का पूरा धान जलकर राख हो गया। किसान के खेत से अभी धान भरा हुआ पुंज लगाया गया था। जिसमें आग लगने से भारी नुकसान हुआ। गांव के लोगों के द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की यह घटना मंगलवार को सुबह में घटी।

DSKSITI - Large

इस संबंध में गांव वालों से मिली सूचना में बताया गया है कि गांव के किसान रामदेव महतो के घर के पास ही खलिहान बनाया गया था। वहां चार बीघे धान का पुंज लगाया गया था। जिसमें गांव के ही कुछ बच्चे खेल-खेल में माचिस से आग लगा दी । जिससे पुंज में भीषण आग लग गया । आग लगने की सूचना गांव वालों को होते हैं गांव वालों के द्वारा घर में मोटर को चालू करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। परंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरा धान जलकर राख हो गया। रामदेव महतो को आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। गांव के लोगों के द्वारा जिला प्रशासन से किसान को मुआवजे की मांग की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From