• Tuesday, 07 May 2024
News Capsule: करंट से बच्चा जख्मी, धान चराने से मना करने पर पिटाई

News Capsule: करंट से बच्चा जख्मी, धान चराने से मना करने पर पिटाई

DSKSITI - Small

News Capsule: करंट से बच्चा जख्मी, धान चराने से मना करने पर पिटाई

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाएं घटी है । शनिवार को अरियरी थाना के फरपर गांव में करंट लगने से 7 वर्ष का बच्चा झुलस गया। बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान देव कुमार के रूप में की गई। उसका घर लखीसराय जिला के पिपरिया गांव था। वह दीपक चौहान का पुत्र है। अपने ननिहाल में रह रहा था। तभी उसे करंट लग गई और वह झुलस गया।

2
धान के खेत में चरने लगा जानवर, मना करने पर पिटाई

धान के खेत में जानवर चरने से मना करना दो बच्चे को महंगा पड़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। दोनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला कोरमा थाना क्षेत्र के कटारी गांव का है। घायल बच्चे की पहचान रूपेश कुमार और दिलखुश कुमार के रूप में की गई। दोनों 12 वर्ष और 14 वर्ष के हैं । जानकारी में बताया गया कि टुनटुन सिंह के खेत में धान मवेशी चरने लगा। दोनों बच्चों ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।

3

जिले में 3 कोरोना मरीज

शेखपुरा जिले में अब तीन कोरोना मरीज है। एक्टिव केस की संख्या मात्र 3 है। इसमें दो शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय में और एक बरबीघा प्रखंड मुख्यालय में है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जांच का काम किया जा रहा है।
4
थाना में लगाया गया जनता दरबार

DSKSITI - Large

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जमीन विवाद का निपटारा हुआ । शेखोपुरसराय, चेवाड़ा इत्यादि थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

5
शराबी ने भौजाई को पीटा

बरबीघा के केवटी थाना के काजी फत्तूचक गांव में एक शराबी युवक ने शराब पीकर अपनी भौजाई नीलम देवी के साथ गाली गलौच और मारपीट की। इस मामले में युवक मुरारी चौधरी को गिरफ्तार जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like