• Monday, 09 February 2026
चीन को लेकर युवाओं में गुस्सा: झंडा जलाया, कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

चीन को लेकर युवाओं में गुस्सा: झंडा जलाया, कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Vikas

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय में चीनी धोखेबाजी को लेकर युवाओं का गुस्सा गुरुवार की शाम देखने को मिला। युवाओं ने चीनी राष्ट्रपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। चीन का झंडा जलाया। शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

DSKSITI - Large

इस श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन अखिल राष्ट्रीय जनतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन कश्यप के द्वारा किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चीन के द्वारा धोखे से सैनिकों को शहीद किया गया है। भारत सरकार इसका बदला ले। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। जिसमें गोलू राजपूत, निरंजन कश्यप, शुभम, पुरुषोत्तम, मनीष, श्रवन, अंकित, चंदन, हीरा, गुलशन सहित अन्य मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From