• Wednesday, 27 May 2026
पर्यावरण दिवस पर डिस्ट्रिक्ट जज ने कोर्ट परिसर में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर डिस्ट्रिक्ट जज ने कोर्ट परिसर में किया वृक्षारोपण

Vikas

शेखपुरा

शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन त्रिपाठी के नेतृत्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय सम्राट भी उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

वृक्षारोपण के उपरांत जिला जज ने कहा कि आज पूरी दुनिया में वायरस की वैश्विक समस्या है और इस तरह की अनेकों समस्या पर्यावरण और पारिस्थितिकी के प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने की वजह से सामने आ रहा है। वैसे में हर व्यक्ति का पर्यावरण बचाने का कर्तव्य बनता है और सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए। सभी को पेड़ भी लगाना चाहिए। इसे अनिवार्य कर के हम अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

मौके पर एडीजे प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीजे द्वितीय मोहम्मद ग्यासउद्दीन, एडीजे तृतीय राजीव कुमार, सीजेएम संजय सिंह, एसीजेएम विवेकानंद प्रसाद, प्राधिकार के सचिव सह सबजज राजेश कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद यादव, अधिवक्ता शक्ति सिंह, लाल बहादुर सिंह, गोपाल कुमार, पंकज कुमार, रणविजय कुमार आदि मौजुद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From