• Monday, 09 June 2025
Breaking News : सुबह-सुबह गांव में गोलीबारी से हड़कंप

Breaking News : सुबह-सुबह गांव में गोलीबारी से हड़कंप

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में सुबह-सुबह गांव में गोलीबारी से गांव में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। गोलीबारी की यह घटना गांव के ही दो पक्षों के बीच होने लगी। कई राउंड गोली चलने के बाद गांव के लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शेखपुरा थाना के द्वारा समय पर मोबाइल रिसीव नहीं किए जाने से तत्काल पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। देर बाद पुलिस के द्वारा मोबाइल रिसीव किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने गांव वालों को मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया है।

जमीन विवाद में गोलीबारी

DSKSITI - Large

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि सुबह-सुबह गांव के ही दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ते दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलाई गई। हवाई फायरिंग भी ज्यादातर किया गया। जिससे किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। उधर गांव में पुलिस के आने की सूचना पर गोलीबारी का मामला थम गया है और इस विवाद को लेकर आगे भी झगड़ा बढ़ने की बात बताई जा रहे हैं।

पुलिस के द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं

उधर इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब पुलिस के शेखपुरा थाना के निजी कंपनी के दिए गए जीएसएम फोन पर कॉल किया गया तो उसे कोई रिसीव नहीं किया गया। इस वजह से पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका है । बीएसएनएल पे भी थानाध्यक्ष का मोबाइल संपर्क से बाहर बताया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From