• Monday, 16 February 2026
एक ही रात दो वाईक की चोरी

एक ही रात दो वाईक की चोरी

Vikas

बरबीघा ।

नगर क्षेत्र के कोयरीबीघा के हनुमान नगर से दो मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल मुकुल देव कुमार पिता बनारस प्रसाद के घर के आगे लगा हुआ था।मालूम हो कि मुकुल देव कुमार किसी काम के लिए सिमरिया गए हुए थे।

जब दो बजे रात्रि अपना घर लौटे तो घर के आगे लगा दोनों मोटरसाइकिल गायब पाए। मोटरसाइकिल का नंबर बीआर 52 बी 5889 एबं बीआर 52 ए 4244 है । दोनों मोटरसाइकिल उनके घर में रह रहे किराएदारों का है। इस संबंध में बरबीघा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

समाचार लिखे जाने तक अभी इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। पर थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। शहर में वाईक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है।छह माह के अंदर कई दर्जन वाईकों की चोरी हो चुकी है। जिसमे अपाची वाईक की संख्या ज्यादा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From