• Monday, 09 June 2025
बिहार का एग्जिट पोल: एनडीए को 104 से 128 , महागठबंधन को 108 से 131

बिहार का एग्जिट पोल: एनडीए को 104 से 128 , महागठबंधन को 108 से 131

stmarysbarbigha.edu.in/

न्यूज़ डेस्क

बिहार चुनाव के खत्म होते ही मीडिया में एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया । एग्जिट पोल में विभिन्न मीडिया घरानों के द्वारा अपने अलग-अलग आंकड़े दिए जा रहे हैं। मीडिया में आए एग्जिट पोल में एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 104 से 128 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि महागठबंधन को 108 से 131 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस अनुमान की माने तो बिहार में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। एग्जिट पोल में लोजपा को बहुत कम 1 से लेकर 3 तक ही दिया गया है। अन्य के खाते 4 से लेकर 8 तक दिए गए हैं।

इस एग्जिट पोल में जेडीयू को 38 से 46 सीट दिया गया है। बीजेपी को 66-74 से दिया गया है। वीआईपी को 4 सीट और हम पार्टी को 4 सीट दिया गया है। महागठबंधन से राजद को 81 से 89 सीट दिया गया है। कांग्रेस को 21 से 29 सीट दिया गया है। लेफ्ट को 6 से 13 सीट दिया गया है।

DSKSITI - Large

उधर एनडीटीवी चैनल पर एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 116 सीट दिया जा रहा है। जबकि महागठबंधन को 120 सीट दिया जा रहा है। एलजीपी के खाते एक सीट और अन्य को 6 सीट दिया गया है।

वही न्यूज़ चैनल TV9 भारतवर्ष के अनुसार एनडीए के खाते में 110 से 120 दिया गया है जबकि महागठबंधन के खाते 115 से 125 दिया गया है। बीजेपी के खाते तीन से 5 सीटें जबकि अन्य के खातिर 10 से 15 सीट दिया गया है।

वही इंडिया टीवी पर दिए गए एग्जिट पोल के अनुसार भी एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीट दिया गया है। सभी चैनलों के एक्जिट पोल का  विश्लेषण किया जाए तो बिहार के चुनाव परिणाम में महागठबंधन की सीटें अधिक दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल में यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि कांटे के मुकाबले में कुछ सीट से इधर उधर होने से भारी अंतर हो सकता है। और बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद मामला फंस भी सकता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like