• Monday, 09 February 2026
बैंक से पैसा निकाल कर आ रहे बुजुर्गो से 30 उड़ाया

बैंक से पैसा निकाल कर आ रहे बुजुर्गो से 30 उड़ाया

Vikas

बैंक से पैसा निकाल कर आ रहे बुजुर्गो से 30 उड़ाया

शांति भूषण/ संपादक मंडल

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से ₹30000 निकालकर आ रहे एक बुजुर्ग 30000 रुपैया थैला से काट कर निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना अस्पताल के सामने में घटित हुआ।

पीड़ित व्यक्ति आशुतोष सिंह की पहचान सर्वा गांव निवासी के रूप में की गई । इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पर्व त्यौहार के लिए पंजाब नेशनल बैंक से ₹30000 निकाल कर के आ रहे थे । थैला में पैसा रखा हुआ था । इसी बीच अस्पताल के सामने एक दवा खाने के बगल में वे बैठे।तभी तीन युवक आए और डॉक्टर साहब कहां है कहकर पूछताछ करने लगे ।

इसी दौरान एक युवक उनके करीब आ गया और थैला काटकर ₹30000 निकाल लिया। जिसका अंदाज कुछ देर बाद लगा और सभी युवक वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गाय बेचकर पैसा जमा किया था। बदमाशों ने पैसा निकाल लिया। पुलिस को इसकी सूचना दी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From