• Monday, 09 February 2026
बहू ने सास पर लगाया दांत काटने का आरोप

बहू ने सास पर लगाया दांत काटने का आरोप

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर थाना के मरपसोना में जहां एक मां के द्वारा अपने बेटे पर मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत की गई वही बहू ने भी अपनी सास पर गाली गलौज करने, मारपीट करने और दांत काट लेने का आरोप लगाया है।

धीरज कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी ने बताया कि उनकी सास प्रमिला देवी के द्वारा दहेज को लेकर उनको बराबर प्रताड़ित किया जाता है। उनको और उनके पति को घर से निकलने के लिए दबाव दिया जाता है तथा मारपीट की जाती है।

इसी क्रम में सास के द्वारा उनके साथ दांत काटने का काम भी किया गया और देवर मुन्ना कुमार ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही साथ उनके छोटी बच्ची के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि इसको लेकर थाने में आवेदन दिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From