• Saturday, 20 April 2024
पद्मश्री से सम्मानित ने औरंगजेब से अशोक सम्राट की कर दी तुलना, बवाल

पद्मश्री से सम्मानित ने औरंगजेब से अशोक सम्राट की कर दी तुलना, बवाल

DSKSITI - Small

पद्मश्री से सम्मानित ने औरंगजेब से अशोक सम्राट की कर दी तुलना, बवाल

News Desk

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित साहित्यकार ने जब अपने एक साक्षात्कार में सम्राट अशोक और औरंगजेब की तुलना कर दी तो इस पर राजनीति गर्म हो गयी। राजनीति इतनी गर्म हुई कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे गलत करार दिया। उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी निंदा कर दी।

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि

बृहत अखंड भारत के एकमात्र चक्रवर्ती सम्राट “प्रियदर्शी अशोक मौर्य” का स्वर्णिम काल मानवता व लोकसमता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। सम्राट अशोक बिहार व भारत के अमिट प्रतीक थे और हैं।

सम्राट अशोक मौर्य और बिहार के साथ कोई खिलवाड़ करे, सच्चे भारतीय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस बात का जिक्र उन्होंने टि्वटर पर किया है और इस पर कई लोगों के द्वारा भी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। लोगों के द्वारा अपने अपने कमेंट में इसे गलत बताया जा रहा है।

 

किसने औरंगजेब से सम्राट अशोक की कर दी है तुलना

दरअसल भारत सरकार ने पहली बार साहित्य अकादमी के लिए नाटक को चुना गया और इसके लेखक और मंचन करने वाले साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार दिए जाने के बाद नवभारत टाइम्स अखबार ने उनका इंटरव्यू लिया। उस इंटरव्यू में उन्होंने औरंगजेब की तुलना सम्राट अशोक से कर दी। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह ने संज्ञान लिया और और इस पर आपत्ति की है।

बिहार सरकार के आदर्श सम्राट अशोक

भारत का अशोक स्तंभ और देशभक्ति का प्रतीक सम्राट अशोक है और बिहार सरकार ने सम्राट अशोक को लेकर विशेष लगाव भी दिखाया है। पिछले कई सालों में प्रत्येक जिला में सम्राट अशोक भवन का निर्माण नीतीश कुमार की पहल पर कराया गया है। और सम्राट अशोक को लेकर राजकीय समारोह भी होते हैं। जयंती पर यह सब आयोजन होता है।

 

DSKSITI - Large

 

 

 

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like