• Monday, 09 June 2025
कोविड-19 महामारी में शुभ संकेत : तीन प्रखंडों में जांच में सभी नेगेटिव मिले

कोविड-19 महामारी में शुभ संकेत : तीन प्रखंडों में जांच में सभी नेगेटिव मिले

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 जांच के दौरान रविवार को शुभ संकेत मिले। रविवार को जिले के सभी छह प्रखंडों में जांच किया गया। जिसमें 21 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिले में 1435 अब तक संक्रमित हुए। इसमें 810 लोग ठीक हुए। साथ ही जिले में 623 एक्टिव मामले है।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार को सभी 6 प्रखंडों में जांच का काम किया गया, जिसमें एंटीजन टेस्ट के रूप में 925 लोगों की जांच की गई, जिसमें 21 लोग पॉजिटिव पाए गए।

साथ ही ट्रूनेट मशीन से 48 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इस दौरान अरियरी प्रखंड में 200 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया परंतु सभी लोग यहां नेगेटिव आए हैं। इसी तरह से जिले के चेवाड़ा प्रखंड में 207 लोगों का जांच किया गया। यहां भी सभी लोग नेगेटिव आए हैं जबकि शेखोपुरसराय में आज जांच नहीं किया गया। वहीं शेखपुरा सदर प्रखंड में 43 लोगों का सैंपल जांच किया गया। यहां भी सभी लोग नेगेटिव आए हैं। इधर बरबीघा के सर्वा गांव में 129 लोगों का जांच किया गया जिसमें 7 लोग पॉजिटिव आए, जबकि घाटकुसुंभा में 146 जांच किया गया, जिसमें 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From