• Monday, 09 February 2026
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास 

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास 

Vikas
चेवाड़ा
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के द्वारा हल्ला किए जाने पर पड़ोसी व्यक्ति भागने में सफल रहा। यह मामला थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि दो दिन पूर्व रात्रि में पड़ोस का ही संजीत रविदास नामक व्यक्ति घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के द्वारा शोर मचाए जाने पर वह भाग खड़ा हुआ। बाद में लोगों के द्वारा इस मामले में पंचायत भी लगाई गई परंतु मामला नहीं सुलझ सका वहीं बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा इस मामले में गांव के ही संजीत रविदास पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From