• Monday, 09 February 2026
मुखिया के बेटे और भतीजे के अपहरण का प्रयास, गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज

मुखिया के बेटे और भतीजे के अपहरण का प्रयास, गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के बरैयाबीघा गांव निवासी मुखिया कौशलेंद्र कुमार ने कोर्ट में परिवाद दायर कर अपने बेटे और भतीजे के अपहरण करने की कोशिश करने और गोलीबारी करने की घटना का आरोप लगाया है। इस मामले में स्थानीय थाना में परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

DSKSITI - Large

इस प्राथमिकी में कौशलेंद्र कुमार ने सागर रावत, रवि कुमार, शशि कुमार, निवास कुमार, भोगल कुमार और यतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे लोग बाइक पर सवार होकर आए और उनके पुत्र और भतीजा विभूति और शितेश कुमार के साथ मारपीट करने लगे। गोलीबारी की और अपहरण करने का प्रयास किया। इस मामले में कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। जिसके आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिवाद में चौकीदार के द्वारा घटनास्थल से बरामद की गई बाइक की तस्वीर भी लगाई गई है। बताया है कि यह मामला पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह क्वरंटाइन सेंटर के काम में व्यस्त रहने की वजह से सूचना मिलने पर दौड़ कर गए तो सभी आरोपी भागने में सफल रहे। इस वजह से प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब हो गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From