• Friday, 03 May 2024
और अचानक शेखपुरा डीएम सावन कुमार जमीन सर्वे कैंप में पहुंच गए

और अचानक शेखपुरा डीएम सावन कुमार जमीन सर्वे कैंप में पहुंच गए

DSKSITI - Small

और अचानक शेखपुरा डीएम सावन कुमार जमीन सर्वे कैंप में पहुंच गए

शेखपुरा
शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार बुधवार को जिले में लगाए गए जमीन सर्वे कैंप में पहुंच गए।  शेखपुरा के सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत के जियनबीघा गांव में लगे कैंप में जिला अधिकारी  पहुंचे । लोगों की बातें सुनी। सर्वे के पूरे काम का अवलोकन किया। समीक्षा की। वहां सर्वे में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी के इस दौरान सामुदायिक भवन में लगे विशेष सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही साथ मनरेगा के तहत जियनबीघा में अमृत सरोवर योजना द्वारा मसोना पोखर के जीर्णोद्धार का भी निरीक्षण किया। विशेष सर्वेक्षण शिविर में कोसरा टोला, जियनबीघा शेखपुरा के मिल्की मौजा की समीक्षा की गई।
विशेष सर्वेक्षण शिविर का निरीक्षण करते डीएम सावन कुमार
विशेष सर्वे कैंप के निरीक्षण को लेकर अन्य अधिकारियों को भी लगाया गया था। अरूण कुमार झा उप विकास आयुक्त शेखपुरा, (महसार) सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, (कसार) विमल कुमार सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता, (बरबीघा) धर्मेश कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी, (घाटकुसुम्भा) राजीव कुमार अपर अनुमंडल पदाधिकारी, (चेवाड़ा) अर्चना कुमारी वरीय उप समाहर्ता, (घाटकुसुम्भा) सोनी कुमारी वरीय उप समाहर्ता, (औधे) धर्मराज परीक्ष्यमान् वरीय उप समाहर्ता, (छठियारा) सौरभ भारती परीक्ष्यमान् वरीय उप समाहर्ता एवं सभी अंचलाधिकारियों द्वारा विभिन्न विशेष सर्वेक्षण शिविरों का निरीक्षण किया गया।
DSKSITI - Large

वहीं बुधवार को जिला अधिकारी के द्वारा शेखपुरा जिला जीविका के कामों की भी समीक्षा की। परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । अधिक से अधिक दीदियों को इस परियोजना से जोड़ने के लिए कहा गया। बताया गया कि जिले में अभी 6021 जीविका स्वयं सहायता समूह है। बचत खाता धारकों की संख्या 5621 है। प्रथम किस्त अभी 5370 के खाते पर भेज दिया गया है। द्वितीय किस्त के लिए 3537 और तृतीय किस्त के लिए 584 को दिया गया है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like