• Monday, 09 February 2026
अभी-अभी: भीषण हादसा, ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर

अभी-अभी: भीषण हादसा, ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर

Vikas

बरबीघा

बरबीघा शेखपुरा रोड में अभी अभी भीषण हादसा हो गया।शेखपुरा जा रहे ई रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायल लोग सर्वा गांव एक शादी समारोह में आये हुए थे। सभी लोग लखीसराय के किशनपुर के निवासी है।

जख्मी लोगों में एक बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जबकि कुछ लोग सर्वा गांव के भी निवासी हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा बरबीघा की ओर जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। जबकि ई रिक्शा पर सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अभी अस्पताल पहुंचाया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From