• Wednesday, 27 May 2026
Accident: बाइक के पीछे बैठी थी महिला गिरने से हो गई मौत

Accident: बाइक के पीछे बैठी थी महिला गिरने से हो गई मौत

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा के देवरा गांव निवासी आशा कर्मी बेबी देवी की मौत बाइक के पीछे बैठने के क्रम में गिर जाने से हो गई। हादसा शेखपुरा शाहपुर रोड में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी देवी शाहपुर से अपने गांव लौट रही थी तभी देवरा गांव से थोड़ी ही दूर पर बाइक के पीछे से वह गिर गई। घायल अवस्था में उसको शेखोपुरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर अवस्था देखते हुए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जबकि इलाज के क्रम में घायल महिला की मौत हो गई। महिला बेबी देवी आशा कर्मी थी। महिला की मौत पर आशा कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From