• Monday, 09 June 2025
ABVP का इकाई विस्तार गन्नायक नगर अध्यक्ष तो चंदन बने नगर मंत्री

ABVP का इकाई विस्तार गन्नायक नगर अध्यक्ष तो चंदन बने नगर मंत्री

stmarysbarbigha.edu.in/

ABVP का इकाई विस्तार गन्नायक नगर अध्यक्ष तो चंदन बने नगर मंत्री

शेखपुरा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शेखपुरा का नगर और जिले की इकाई का विस्तार किया गया जिसमे विभिन्न कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व का बंटवारा किया गया।
सर्वप्रथम रामाधीन महाविद्यालय के प्रांगण में मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर कुमार, गन्नायक मिश्रा, अमरजीत कुमार, मनीष यदुवंशी, आकाश कश्यप, सृष्टि सृजन एवं रोहित कुमार के द्वारा पुष्पांजलि की गई उसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए नगर इकाई की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष गन्नायक मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार एवं राहुल कुमार, नगर मंत्री चंदन कुमार, नगर सह मंत्री निशांत राज, नीतीश कुमार यादव,संटू कुमार एवं सुलेंद्र कुमार, नगर SFS प्रमुख आशीष आर्य, नगर SFD प्रमुख राजकिशोर कुमार, नगर सोशल मीडिया संयोजक सूरज कुमार, नगर कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, नगर छात्रा प्रमुख ज्योति कुमारी सह छात्रा प्रमुख प्रियंका कुमारी को बनाया गया।

रामाधीन कॉलेज इकाई अध्यक्ष के रूप में बब्बन कुमार, उपाध्यक्ष बिट्टू कुमार एवं मंत्री सतपाल कुमार को चुना गया।
जिला SFS प्रमुख आनंद कुमार, जिला SFD प्रमुख विनोद कुमार, जिला सोशल मीडिया संयोजक विकेश कुमार सिंह को बनाया गया तो वहीं चेवाड़ा प्रखंड संयोजक के रूप में धर्मेंद्र कुमार सह संयोजक के रूप में राजीव रंजन, निवास कुमार एवं शुभम कुमार, घाटकुसुम्भा प्रखंड संयोजक चंदन कुमार सह संयोजक दीपक कुमार एवं अरियरी प्रखंड संयोजक के रूप में सूरज कुमार को मनोनीत किया गया।

सभी नवदायित्व धारी कार्यकर्ताओं का वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहित कुमार के द्वारा फूल माला पहनाकर संगठन के विस्तार के लिए कार्य करने को लेकर उनका मार्गदर्शन किया एवं सभी को शुभकामनाएं दिए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From