• Monday, 09 February 2026
समाजसेवी मौलवी प्रसाद पुण्यतिथि पे किये गए याद

समाजसेवी मौलवी प्रसाद पुण्यतिथि पे किये गए याद

Vikas

शेखपुरा।

जिले के जाने -माने समाजसेवी मौलवी प्रसाद की 22 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव सदर प्रखंड के कोसम्भा हाल्ट गांव में समारोहपूर्वक आयोजित की गई। जिसमें बिहार राज्य के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र प्रसाद , बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार , सेवानिवृत शिक्षक रामशरण प्रसाद , डॉ अखिलेश कुमार , डॉ मृत्युंजय कुमार , डॉ अमित कुमार , डॉ सुनील कुमार , डॉ अशोक कुमार , अनिल प्रसाद,बिनेश्वर महतो, विजय कुमार सहित भारी संख्या में लोंगो ने हिस्सा लिया।

उपस्थित लोंगो ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तिव एवम सादगी को जीवन मे उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र प्रसाद ने उनके व्यक्तिव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त वरीय प्रबन्धक दयानन्द प्रसाद ने की।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From