• Tuesday, 24 June 2025
Good News: विष्णु धाम में जुटे बौद्धिक वर्ग के लोग; जिला जज भी हुए शामिल

Good News: विष्णु धाम में जुटे बौद्धिक वर्ग के लोग; जिला जज भी हुए शामिल

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा के सामस विष्णु धाम में बड़ी संख्या में जिले के बौद्धिक वर्ग के लोग जुटे जिनमें जिला न्यायाधीश सहित जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टर और व्यवसाई शामिल थे। यह आयोजन विष्णु धाम समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया था। रोटरी क्लब के बैनर तले यहां विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। साथ ही साथ दही चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शेखपुरा जिला जज जनार्दन त्रिपाठी विष्णु धाम पहुंचे और भगवान विष्णु की आदमकद प्रतिमा की पूजा अर्चना की। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मोमेंटो देकर किया। जबकि मौके पर जिला जज ने कहा कि भगवान विष्णु की यह प्रतिमा अद्वितीय है और यहां आकर उन्हें काफी प्रसन्नता मिली है।

मौके पर डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने सभी को भगवान विष्णु की इस प्रतिमा के ऐतिहासिक महत्व को बताया साथ ही साथ बन रहे मंदिर के बारे में भी बताया एवं जानकारी देते हुए कहा कि यहां तिरुपति बालाजी के तर्ज पर ही एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मृगेंद्र सिंह, अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार, डॉ प्रेमलता, डॉ मुनेश्वर सिंह, डॉ मंजू भादानी, संस्कार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग जुटे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like