• Wednesday, 25 February 2026
CAA NRC के समर्थन में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

CAA NRC के समर्थन में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिला मुख्यालय एवं बरबीघा प्रखंड मुख्यालय में CAA NRC के समर्थन में जनसैलाब सड़कों पर उतर पड़ा। शेखपुरा जिला मुख्यालय में युवाओं की बड़ी संख्या देखने को मिली है। यहां हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए युवा सड़क पर उतरे और CAA को भारत के हित में बताते हुए कहा कि राष्ट्र हित की बात को दुश्मन देश की भाषा में विरोध किया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दल इस को हवा देकर देश की संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं।

समर्थकों के द्वारा बड़ी संख्या में भगवा झंडा भी लहराया गया जबकि हाथों में पोस्टर लहराए गए । साथ ही साथ एक बड़ा तिरंगा भी जुलूस में लेकर लोग सड़कों पर चल रहे थे । वही बरबीघा प्रखंड मुख्यालय में भी लोग सड़कों पर उतरे और CAA का समर्थन किया। हाथों में बैनर लेकर लोगों ने सीए को भारत के हित में बताया। साथ ही कहा कि जो भारत के नहीं हैं उनको भारत में रहने का अधिकार नहीं, जो भारत के हैं उन्हें डरने का कोई अधिकार नहीं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like