• Monday, 09 June 2025
पत्नी को ले गया अपने घर और दे दी जहर

पत्नी को ले गया अपने घर और दे दी जहर

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

पति के द्वारा पत्नी को मायके से अपने घर ले जाया गया और फिर वहां जबरदस्ती जहर पिला दिया गया। यह घटना काजल कुमारी के साथ घटी। जहर पिलाए जाने के बाद काजल कुमारी गंभीर हो गई। इस घटना को अंजाम पति और ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंजाम दिया गया।

घटना के सम्बंध में स्थानीय एक निजी क्लिनिक में इलाजरत पीड़िता के बयान पर स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव निवासी संजय यादव की पुत्री काजल की शादी वर्ष 2016 में नवादा जिला अंतर्गत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर शेखपुरा गांव के विजय यादव के पुत्र सतीश कुमार के साथ हुई थी।

शादी के बाद दहेज के रूप में एक वाईक न मिलने पर ससुरालवालों ने पिछले दिनों जहर पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। जहर पिलाने की घटना की खबर आसपास के लोंगो को मिलने के बाद वारिसलीगंज बाजार स्थित एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने की स्थिति में काजल को नवादा रेफर कर दिया गया। बाद में इस घटना की सूचना मिलने के बाद काजल को इलाज हेतु शेखपुरा लाया गया। इस मामले में पति , सास और ससुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like