• Wednesday, 25 February 2026
फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा महंगा, जमकर हुई मारपीट

फेसबुक पर कमेंट करना पड़ा महंगा, जमकर हुई मारपीट

Vikas

बरबीघा ( शेखपुरा )

जिले के बरबीघा में फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह मामला थाना क्षेत्र के धरसेनी निवासी रवि कुमार और बालमुकुंद के बीच घटी। मामले में रवि कुमार घायल हो गए।

बताया जाता है कि बालमुकुंद के द्वारा बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र संचालन किया जाता है जिसमें कुछ दिन पूर्व ₹10000 की ठगी का मामला सामने आया था। इसी को लेकर ग्रामीण रवि कुमार ने फेसबुक पर उनके पोस्ट में अपशब्द का प्रयोग कर दिया। जिससे नाराज होकर बालमुकुंद के द्वारा भी अपशब्द कहे गए।

इन्हीं कमेंट को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए और यह लड़ाई फेसबुक के कमेंट बॉक्स से निकलकर सड़क पर आ गई और दोनों के बीच हाथापाई हुई । रवि कुमार जहां इसमें घायल होकर अस्पताल पहुंच गए वहीं बालमुकुंद ने भी बताया कि उनके साथ मारपीट हुई। बाल मुकुंद ने बताया कि वह ग्राहक सेवा केंद्र बैंक को बंद करके घर जा रहे थे तभी रवि कुमार के द्वारा रास्ते में रोक लिया गया और मारपीट की गई। जबकि रवि कुमार ने बताया कि फेसबुक पर कमेंट करने से नाराज बालमुकुंद ने उनके साथ मारपीट की।

अब फेसबुक पर कमेंट को लेकर हुए झगड़े में गांव के युवा आपस में ही भिड़ गए। इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में ही पहले गाली गलौज हुआ और फिर सड़क पर मारपीट हो गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like