• Wednesday, 25 February 2026
निःसहय और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के बीच कंबल का वितरण

निःसहय और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के बीच कंबल का वितरण

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में निःसहय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को भेज कंबल वितरित कर राहत दिया गया।

25 से अधिक निःसहय के बीच कंबल का वितरण कॉलेज से सेवानिवृत्त कर्मी स्व प्रियव्रत सिंह के पुत्र संतोष कुमार के द्वारा बरबीघा चौपाल ग्रुप के द्वारा चयनित लोगों में किया गया। संतोष कुमार भी निवर्तमान में श्रीकृष्ण रामरूची कॉलेज में कर्मचारी हैं। इस मौके पर संतोष कुमार की मां के द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

इस मौके पर बभनबीघा, फैजाबाद, महुआतल इत्यादि जगहों के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें चंद्रिका देवी, अफसाना, असलम, रफीक खान, सफीना इत्यादि शामिल है।

मौके पर संतोष कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष उनके द्वारा निःसहय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। इस साल ठंड के शुरुआती मौसम में ही कंबल वितरण के जाने से लोगों को इसका तत्काल लाभ मिल सकेगा। कंबल वितरण समारोह के अवसर पर नीरज सोनी, अमरेंद्र कुमार, धर्मवीर, दीपक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like