• Wednesday, 25 February 2026
उपेंद्र कुशवाहा के अनशन पर बैठने को लेकर तैयारी बैठक

उपेंद्र कुशवाहा के अनशन पर बैठने को लेकर तैयारी बैठक

Vikas

शेखपुरा

आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का एक दिवसीय बैठक डीएन प्लाजा के बगल में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा उपस्थित थे। एजेंडा केंद्रीय विद्यालय को लेकर 26 नवंबर से पटना के मिलर हाई स्कूल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी अनशन पर बैठने वाले हैं इसी तैयारी को लेकर आज पूरे बिहार में बैठक की गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री जब केंद्र में मंत्री थे तो पूरे बिहार को पत्र लिखने का काम किए थे और सभी जिले से केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव मांगा गया था और उसी प्रस्ताव में शेखपुरा जिला से भी प्रस्ताव मांगा गया था लेकिन आज तक शेखपुरा जिला अधिकारी के द्वारा इस पत्र का जवाब देना मुनासिब नहीं समझे
।।

इसी तरह से पूरे बिहार में औरंगाबाद जिला के देवकुंड एवं नवादा जिला के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रयास से राज्यपाल के नाम से जमीन आवंटित किया गया लेकिन आज तक केंद्र सरकार के नाम पर आवंटित नहीं किया गया।

सभी मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनशन पर बैठने बने हैं और इस बैठक में बिपिन चौरसिया प्रदेश महासचिव, महेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, प्रेम कुमार गुप्ता छात्र जिलाध्यक्ष, पप्पू राज राज्य परिषद सदस्य, रामप्रसाद दास, प्रेमनाथ मेहता, विद्यासागर , अमीर कुमार ,चंद्रिका दास, सुरेश यादव, राजकुमारी महतो, दीपक कुमार, राकेश चौरसिया, दानी प्रसाद, बालेश्वर यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like