• Monday, 09 February 2026
सैनिक के SBI खाते से 5 लाख गायब, मैनेजर पर FIR

सैनिक के SBI खाते से 5 लाख गायब, मैनेजर पर FIR

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹500000 गायब हो गए। यह पैसा बरबीघा के सर्वा गांव निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान शंकर सुमन का था।

DSKSITI - Large

शंकर सुमन ने बताया कि ₹500000 उनके खाते से अचानक गायब हो गया। इससे पहले भी खाते से ₹70000 गायब हुए थे, जबकि उनके पास कोई एटीएम भी इस्तेमाल नहीं किया है। इसको लेकर स्थानीय थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया है जिसमें एसबीआई के शाखा प्रबंधक को अभियुक्त बनाया गया है। बताया जाता है कि बगैर उनकी अनुमति के ही बैंक खाते से मोबाइल नंबर को बदल दिया गया जिसकी वजह से फ्रॉड किया गया है।

उधर दिन का नगर की ममता कुमारी ने भी कैनारा बैंक के मैनेजर पर एफ आई आर दर्ज कराते हुए बैंक खाता से ₹18000 गायब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनसे ओटीपी पूछा गया है और वह ओटीपी नहीं बताए। फिर भी खाते से पैसा गायब हो गया। बता दें कि खाते से पैसे की ठगी का लगातार मामला सामने आ रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From