• Monday, 09 February 2026
बीच रोड पर है 1100 का बिजली का पोल , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बीच रोड पर है 1100 का बिजली का पोल , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में थाना के सामने ही बीच रोड पर बिजली के 11000 का पोल है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह बिजली का पोल नवनिर्मित सड़क के बीचो-बीच आ गया है। जिससे गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बिजली के पोल की वजह से जहां कोई बड़ा हादसा होने की संभावना जताई जा रही है वहीं इस वजह से जाम भी लग रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

DSKSITI - Large

इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक राज ने बताया कि बिजली का पोल सड़क के किनारे था परंतु नए सड़क निर्माण होने की वजह से चौड़ीकरण हो गया और वह पोल सड़क के बीच में आ गया है जिससे परेशानी हो गई है। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे को सड़क से हटाने की जिम्मेवारी ठेकेदार की ही होती है हालांकि उनको इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है फिर भी विभाग के द्वारा इस पर सावधानी के काम किए जा रहे हैं।

बिजली के पोल के वजह से लग रहा है जाम

बिजली के पोल के सड़क के बीच में होने की वजह से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बरबीघा के लाला बाबू चौक से लेकर श्री कृष्ण चौक तक लगातार दिन में जाम लगा रहता है। वाहनों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क के आधे हिस्से में नवनिर्मित सड़क है। जबकि आधे हिस्से में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए सड़क संकीर्ण हो गई है और पोल बीच में आने से आवागमन बाधित हो रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From