• Friday, 26 April 2024
यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं फेमस, जन्मदिन मनाया

यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं फेमस, जन्मदिन मनाया

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफी फेमस है। नवादा से सांसद रहने के बाद कई लोगों का उनसे जुड़ाव हुआ और वह आज भी उनको पार्टी के लिए मजबूत और प्रेरणादायक नेता मानते हैं। इस मौके पर पौधरोपण किया गया।

इसी कड़ी में शेखपुरा के भाजपा कार्यालय में गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया। जन्मदिन पर आयोजित समारोह में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार सहित अन्य भी उपस्थित हुए।

DSKSITI - Large

मौके पर सभी नेताओं ने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए जहां देश में विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं वहीं उनके द्वारा पार्टी को मजबूत करने और जनता को जागृत करने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। सामान्य नागरिकता का मुद्दा हो अथवा जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा गिरिराज सिंह मुखर होकर इन मुद्दों पर आवाज बुलंद करते हैं।

मौके पर उपाध्यक्ष विपिन मंडल, युवा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण कुमार, उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह , महामंत्री अरविंद सिंह, मनोज सिन्हा, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like