• Friday, 03 May 2024
सावधान: सर्वाधिक गर्म जिला शेखपुरा, आसमान से बरस रही है आग, 44 डिग्री हुआ तापमान , लू चलने का अलर्ट

सावधान: सर्वाधिक गर्म जिला शेखपुरा, आसमान से बरस रही है आग, 44 डिग्री हुआ तापमान , लू चलने का अलर्ट

DSKSITI - Small
सावधान: सर्वाधिक गर्म जिला शेखपुरा, आसमान से बरस रही है आग, 44 डिग्री हुआ तापमान , लू चलने का अलर्ट 
 
न्यूज़ डेस्क
 
बिहार का शेखपुरा जिला पिछले दो साल से ही बिहार का सर्वाधिक गर्म जिला बनकर सामने आ रहा है ।  शेखपुरा जिला में वन क्षेत्र शून्य है।  पहाड़ी क्षेत्र भी है। पिछले कई दिनों से बिहार का सर्वाधिक गर्म जिला बनकर सामने आया है । 
 
यहां आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को जिला का तापमान 43, शनिवार को जिला का तापमान 44 डिग्री हो गया।  इस तापमान में शेखपुरा जिला के लोग आसमान से बरसते आग में झुलस रहे हैं। वहीं कई अन्य जिलों में भी तापमान काफी बढ़ा हुआ है।
 

सामान्य  से  तापमान  6.02 डिग्री सेल्सियस अधिक है 

 
शेखपुरा जिला का तापमान सामान्य तौर से गर्मी में होने वाले तापमान से 6.02 डिग्री सेल्सियस अधिक है।    साथ-साथ औरंगाबाद का तापमान भी सर्वाधिक रहा । यहां 43.7 डिग्री, जमुई और नवादा में 43.2 डिग्री, भोजपुरी में 42.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। गया में भी 43 डिग्री्र बांका में 42.6 डिग्री, पटना में 42.2 डिग्री तापमान मौसम विभाग के द्वारा दिए गए आंकड़ा के अनुसार दर्ज किया गया है।
 
DSKSITI - Large

अधिकतर जिले में ऐलो एलर्ट जारी 

 
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार के अधिकतर जिले में ऐलो एलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी से बचने की सलाह  दी गई है।
विभाग के चेतावनी में एक और डरने वाली बात सामने आई है। कहा गया कि दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री वृद्धी होगी। लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बताया गया है कि चार दिनों में पछुआ हवा की तेज गति में भी वृद्धि होगी। पूरे बिहार में शेखपुरा, जमुई और बांका जिला में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like