• Friday, 26 April 2024
डॉ सहजानंद आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर लोग दे रहे हैं बधाई

डॉ सहजानंद आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर लोग दे रहे हैं बधाई

DSKSITI - Small

न्यूज डेस्क

बिहार में सहज सर्जरी के नाम से गरीबों के लिए आसान चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने वाले डॉक्टर सहजानंद को डॉक्टरों के संगठन आई एम ए का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ी संख्या में लोग उनको बधाई दे रहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पटना के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सहजानंद नालंदा जिले के अस्थामा प्रखंड के लोदीपुर गांव के निवासी हैं। जबकि शेखपुरा जिले के बरबीघा में भी उनका निवास स्थान है । डॉक्टर सहजानंद को बधाई देने वालों में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। वहीं चिकित्सक के द्वारा भी उनको बधाई दी जा रही है।

DSKSITI - Large

बधाई दे रहे हैं लोग

डॉक्टर सहजानंद को आईएमए का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चिकित्सक जगत से जुड़े आईएमए के जोनल अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मुरारी, चिकित्सक डॉक्टर के पुरुषोत्तम, डॉक्टर रामानंदन सिंह, डॉक्टर मृगेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

चिकित्सकों ने कहा है कि डॉक्टर सहजानंद सहजता से गरीबों के लिए चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई है। चिकित्सा जगत के लिए यह गौरव की बात है कि ऐसे सहज व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन और मजबूत होगा और चिकित्सकों की आवाज बुलंद होगी।

वही बधाई देने वालों में बरबीघा के शेरपर गांव निवासी चिंटू सिंह, वरुण सिंह का नाम भी शामिल है। इन लोगों ने भी बधाई दी है। जबकि शैलेंद्र कुमार सोनी, सर्वा निवासी ने भी बधाई दी है। वहीं शिवम कुमार सकलदेवनगर ने भी अपनी बधाई में इसे गौरव की बात बताया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like