• Friday, 11 July 2025
मुखिया, बैंक मैनेजर सहित कई लोग पॉजिटिव निकले

मुखिया, बैंक मैनेजर सहित कई लोग पॉजिटिव निकले

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में गुरुवार को मुखिया, बैंक मैनेजर सहित कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। देर शाम प्रखंडों में किट द्वारा जांच में भी 18 लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना है। जबकि 20 अन्य लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना दोपहर स्वास्थ विभाग के द्वारा जारी किया गया था।

DSKSITI - Large

जिले में गुरुवार को 38 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव होने वालों की संख्या बढ़कर 545 पहुंच गया है।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि गुरुवार को 18 लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट प्रखंडों से प्राप्त हुआ है। शेखोपुरसराय में ओनामा पंचायत के मुखिया, नीमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां कुल 6 लोग पॉजिटिव मिले। बरबीघा प्रखंड में कुल 4 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अरियरी में 3, चेवाड़ा में 2, घाटकुसुंबा में एक और शेखपुरा ब्लॉक में दो लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बंधन बैंक के मैनेजर सहित एक अन्य पॉजिटिव मिले हैं । सदर अस्पताल से दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

पॉजिटिव में बरबीघा समाचाक से एक, शेखपुरा में केयर इंडिया, खांडपर, बड़ी दरगाह, रसलपुर, गिरीहिंडा से पॉजिटिव लोग मिलने की सूचना है

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From