• Friday, 26 April 2024
कोविड-19 समाचार: जितने लोग पॉजिटिव मिले उससे अधिक नेगेटिव पाए गए

कोविड-19 समाचार: जितने लोग पॉजिटिव मिले उससे अधिक नेगेटिव पाए गए

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हो गई है। जिले में मंगलवार को 39 पॉजीटिव पाए गए । हालांकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक रही और 45 लोग ठीक हो गए।

केस में बढ़ोतरी को लेकर प्रशासनिक महकमे में फिर से चिंता बढ़ गई है। चुनावी तैयारियों के बीच कोविड-19 के पॉजिटिव के बढ़ने से चिंता देखी जा रही है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

DSKSITI - Large

जिले में अब तक कुल 2316 पॉजिटिव पाए गए हैं इसमें से 2088 ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 39 पॉजिटिव मिले। ट्रू नेट मशीन से 24 पॉजिटिव की पहचान हुई। प्रखंडों में एंटीजन टेस्ट किया गया। एंटीजन टेस्ट में 15 पॉजीटिव पाए गए। शेखपुरा प्रखंड में 192 लोगों का जांच किया गया जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए।

10 पॉजिटिव एक गांव से

अरियरी प्रखंड के तोड़लबीघा गांव से 10 पॉजिटिव पाया पाए गए।एक ही गांव में 10 पॉजीटिव लोग मिले हैं। यहां सरकारी सावधानी बरती जा रही है। इसी तरह बरबीघा में दो और घाटकुसुंबा में एक पॉजिटिव मिले हैं। चेवाड़ा और शेखोपुरसराय में मंगलवार को एक भी पॉजिटिव नहीं पाए गए।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like