• Thursday, 28 March 2024
शुभ संकेत: कोरोना काल में तेजी से जांच, घटने लगी पॉजिटिव की संख्या, कहाँ कितने कितने मिले जानिए

शुभ संकेत: कोरोना काल में तेजी से जांच, घटने लगी पॉजिटिव की संख्या, कहाँ कितने कितने मिले जानिए

DSKSITI - Small

शेखपुरा

बिहार सरकार के निर्देशानुसार शेखपुरा जिले में भी तेजी से कोविड-19 के जांच की प्रक्रिया की गई है । इसी प्रक्रिया में शनिवार को बड़ी संख्या में प्रखंडों में जांच किया गया जिसमें कुछ शुभ संकेत भी मिले हैं। 363 लोगों की जांच जिले के सभी छह प्रखंडों में हुई है। उसमें मात्र 19 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 606 हो गयी है।

अच्छी खबर यह है कि अरियरी प्रखंड के 89 लोगों के जांच में दो पॉजिटिव पाए गए । इसी तरह शेखपुरा सदर प्रखंड में भी 33 लोगों की जांच हुई और कोई भी पॉजिटिव नहीं पाए गए।

DSKSITI - Large

जबकि शेखोपुर सराय प्रखंड में 77 लोगों की जांच हुई मात्र चार लोग पॉजिटिव मिले। बरबीघा प्रखंड में 80 लोगों की जांच हुई यहां सर्वाधिक 10 लोग पॉजिटिव पाए गए।

इसी तरह से चेवाड़ा प्रखंड के 64 लोगों की जांच की गई जिसमें 4 पुलिस के जवान पॉजिटिव पाए गए। घाट कुसुंबा प्रखंड में 20 लोगों की जांच हुई सभी नेगेटिव मिले। शेखपुरा में 33 लोगों की जांच हुई सभी नेगेटिव मिले।

कौन-कौन है पॉजिटिव

बरबीघा में चंदू कुआं के लकड़ी व्यवसाई के घर से चार लोग पॉजिटिव मिले। लकड़ी व्यवसाई के भाई और पत्नी पहले ही पॉजिटिव था। जबकि इसी मोहल्ले से एक अन्य पॉजिटिव पाया गया। कोइरीबीघा,शिवपुरी, नसीबचक, पटेल नगर इत्यादि से एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। चेवाड़ा का 3 पुलिस जवान पॉजिटिव मिला।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From