• Friday, 26 April 2024
पंचायत सरकार भवन निर्माण को दबंगों ने रोका, की गई गोलीबारी

पंचायत सरकार भवन निर्माण को दबंगों ने रोका, की गई गोलीबारी

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के मेहुस पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन पर दबंगों ने गोलीबारी कर के निर्माण कार्य को रोक दिया। यह गोलीबारी स्थानीय दबंगों द्वारा जमीन विवाद को लेकर की गई। इसमें गोलीबारी की वजह से काम को रोकना पड़ा।

DSKSITI - Large

हालांकि बाद में गोलीबारी की सूचना पर पर एसडीएम राजीव कुमार निर्माण स्थल का जायजा लिया। बाद में दोनों पक्षों ने विवाद को सुलझाने की बात कही है। इस संबंध में पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार से मिली जानकारी में बताया गया कि यह भूखंड 91 डिसमिल का है। जिसमें 15 डिसमिल पर भवन निर्माण का काम चल रहा है। इसी भवन निर्माण की जमीन को लेकर स्थानीय दबंग के द्वारा विवाद चल रहा था। निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। तभी दबंग के द्वारा गोलीबारी की गई। बताया जाता है कि इस जगह पर दबंगों का कब्जा था और इसी को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like