• Tuesday, 10 February 2026
पहाड़ पर छुपाया जा रही थी शराब, कारोबारी गिरफ्तार

पहाड़ पर छुपाया जा रही थी शराब, कारोबारी गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के उत्पाद विभाग की टीम ने पहाड़ की तलहटी में शराब छुपाने के क्रम में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बाजीतपुर का है। वहां से उत्तम कुमार नामक युवक को 90 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि गुप्त रूप से यह सूचना मिली कि एक युवक पहाड़ की तलहटी में शराब छुपा कर वहां से बेचने का कारोबार करता है। तभी घेराबंदी करके उत्पाद विभाग की टीम ने युवक को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From