Sappy World के माध्यम से “भारत विजय होगा” वीडियो संदेश से संबल दे रहे नवीन
न्यूज़ डेस्क
आज भारत ही नहीं पूरे विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। श्रमिक काम छोड़कर अपने गाँव लौट रहे हैं। कोरोना की वजह से देश में संकट धीरे-धीरे और बढ़ रही है। इसी कड़ी में परसबन्नी, सहरसा निवासी अभिनेता नवीन कुमार Sappy World यूट्यूब चैनल के माध्यम से भारत विजय होगा वीडियो संदेश प्रस्तुत कर लोगों को संबल देने का काम कर रहे हैं।
संदेश में बताया जा रहा है कि हमारा शौक इतनी आसानी से मर नहीं सकता, हम संघर्ष करना इतनी आसानी से छोड़ नहीं सकते। वहीं दूसरी ओर भारत को आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य के वंशज बता रहे हैं नवीन। क्योंकि हम सब इन महापुरुष के पराक्रम को अच्छी तरह से जानते हैं। इसीलिए हमलोग कठिनाई के इस दौर से मुँह मोड़ नहीं सकते हैं। हमसब साथ मिलकर इस संकट से लड़कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। वीडियो में लिट्टी-चोखा की चर्चा सुनकर बिहार की चिंता भी खासकर समझी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस वीडियो में किसी भी प्रकार से कोई मदद नहीं ली गई। क्योंकि सोशल डिस्टनसिंग बहुत जरूरी था। नवीन ने खुद वीडियो में परफॉर्म किया और शूट भी। लिखने और निर्देशित करने का काम भी उन्होंने खुद से किया है। वीडियो उनके ऑफिसियल Sappy World यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद लोगों ने जमकर शेयर किया।
इससे पूर्व भी नवीन कुमार ने लोगों को जागरूक करने के लिए शॉर्ट फिल्म नो स्मोकिंग का निर्माण किया था। फिल्म में दिखाया गया कि एक 18 वर्ष का युवा प्रेम में असफल होने के बाद नशे की गिरफ्त में आ जाता है। उसे समझाने का सारा प्रयास विफल हो जाता है। हालत गंभीर होने के बाद उसका इलाज तो शुरू होता है लेकिन अंत में चिकित्सक आंत का कैंसर होने की बात कह कर उसे मृत घोषित कर देता है। बॉलीवुड अभिनेता सत्यकाम आनंद ने शॉर्ट फिल्म की सराहना करते हुए अपने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पेज पर शेयर किया था। शॉर्ट फिल्म के लेखक व निर्देशन के अलावा अभिनेता के रूप में नवीन ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में कैमरा दीपक चौरसिया, एडिटिंग कार्तिक कुमार सहित मो आतिफ, अविनाश कुमार, रमेश कुमार व सुबोध कुमार थे। Sappy World के इस फिल्म को भी लोगों ने जमकर प्यार दिया।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!