• Sunday, 01 June 2025
शेखपुरा नगर परिषद राजस्व वसूली में सबसे पीछे, बरबीघा टॉप पर

शेखपुरा नगर परिषद राजस्व वसूली में सबसे पीछे, बरबीघा टॉप पर

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा नगर परिषद राजस्व वसूली में सबसे पीछे, बरबीघा टॉप पर

 

 

शेखपुरा, 17 मई 2025

 

शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आज अपर समाहर्ता संजय कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन और राजस्व संग्रहण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई।

 

राजस्व संग्रहण के आंकड़े चौंकाने वाले रहे, जहां नगर परिषद शेखपुरा ने वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले मात्र 32.77% ही राजस्व वसूली की, वहीं नगर परिषद बरबीघा ने 88.25% और नगर पंचायत शेखोपुरसराय ने 75.26% लक्ष्य की प्राप्ति की। विद्युत विभाग की स्थिति और भी खराब रही, जिसने मात्र 5.88% राजस्व का संग्रहण किया है।

 

ऑनलाइन म्यूटेशन के क्षेत्र में भी जिले का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। अप्रैल माह तक 1,04,893 आवेदन किए गए, जिनमें से 65,697 स्वीकृत हुए और 38,442 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिया।

 

परिमार्जन प्लस पोर्टल पर कुल 6,575 आवेदनों में से 5,914 निष्पादित किए गए, जबकि लेफ्ट आउट जमाबंदी के 1,371 में से 1,171 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

DSKSITI - Large

 

अपर समाहर्ता श्री कुमार ने सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी सहित सभी न्यायालय वादों के प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया। बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता, नोडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

शेखपुरा नगर परिषद की कमजोर प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि बरबीघा ने मिसा

ल कायम की है।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like