• Sunday, 01 June 2025
राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरबीघा में पुतला दहन

राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरबीघा में पुतला दहन

stmarysbarbigha.edu.in/
राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरबीघा में पुतला दहन 
 
शेखपुरा: 
 
दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में शेखपुरा जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बरबीघा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया।
 
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक सागर पाटिल भी मौके पर मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
DSKSITI - Large

 
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोवर्धन सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, बरबीघा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू सिंह समेत धर्मेंद्र कुमार, रतन पटेल, मुकेश कुमार, संटू कुमार, चंदन कुमार, बिट्टू कुमार, गुड्डू सिंह, लड्डू जी और ऋषिकांत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like