अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दल्लू चौक स्थित क्लिनिक सील
अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दल्लू चौक स्थित क्लिनिक सील
शेखपुरा।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के दल्लू चौक स्थित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया। विभाग का दावा है कि यह नर्सिंग होम बिना वैध पंजीकरण और बिना एमबीबीएस चिकित्सक के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज को तत्काल प्रभाव से सदर अस्पताल भेज दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
बताया गया कि पिछले पखवाड़े इसी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें नर्सिंग होम पूरी तरह अवैध पाया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से पहुंचकर संस्थान को सील कर दिया। उल्लेखनीय है कि यह अवैध नर्सिंग होम सदर अस्पताल से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहा था।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!