• Monday, 22 June 2026
BPSC 70वीं: चौकीदार धीरेंद्र यादव की बेटी कुसुम ने किया कमाल, कई नौकरी छोड़ी

BPSC 70वीं: चौकीदार धीरेंद्र यादव की बेटी कुसुम ने किया कमाल, कई नौकरी छोड़ी

Vikas

BPSC 70वीं: चौकीदार धीरेंद्र यादव की बेटी कुसुम ने किया कमाल, कई नौकरी छोड़ी

शेखपुरा

"होनहार बिरवान के होत चीकने पात"  इस कहावत को चरितार्थ किया है शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के इंदाय मोहल्ला निवासी कुसुम कुमारी ने ।

कुसुम कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 65वाँ रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है।

 कुसुम कुमारी के पिता धीरेंद्र कुमार धीरज उर्फ धीरेंद्र यादव का पैतृक गांव जिले का कटारी गांव है और ये कोरमा थाना में चौकीदार की नौकरी कर रहे हैं। 

माता गृहिणी है। कुसुम की माता प्रतिभा देवी ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई ही उनके पूरे परिवार के लिए सब कुछ है। 

यह भी बताया कि शुरू से ही कुसुम मेधावी छात्रा थी। इस्लामिया उच्च विद्यालय से पढ़ाई करते हुए वह मैट्रिक में टॉपर रही। उसके बाद पटना कॉलेज से स्नातक करने के बाद तैयारी करती रही और स्नातक में भी कुसुम को गोल्ड मेडल मिला है। 

प्रतिभा देवी ने बताया कि कुसुम ने लगातार कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। वह पहले b.Ed करने के बाद उच्च विद्यालय में शिक्षिका बनी। उसके बाद लगातार रिजल्ट आता रहा। फिर वह सचिवालय में सहायक की नौकरी कर रही थी।

 उसके बाद कुसुम का अभी बिहार सरकार के सीडीपीओ परीक्षा में स्टेट में तीसरा रैंक आया है।

DSKSITI - Large

 वही फिर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 65वां रैंक आया है। माता ने बताया कि उसे एसडीएम का पद मिल सकता था परंतु उसने अपना चॉइस जिला शिक्षा पदाधिकारी पद के लिए दिया है। उसे शिक्षा क्षेत्र में ही जाने की इच्छा थी। 

इस्लामिया उच्च विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि यह उनके गांव और उनके विद्यालय के लिए गौरव की बात है। बेटी ने गांव और स्कूल का मान बढ़ाया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like