• Monday, 23 June 2025
इनसे सीखें: असहाय लाभार्थियों के बीच हर साल बांट रहे कंबल

इनसे सीखें: असहाय लाभार्थियों के बीच हर साल बांट रहे कंबल

stmarysbarbigha.edu.in/

इनसे सीखें: असहाय लाभार्थियों के बीच हर साल बांट रहे कंबल

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

शेखपुरा के बरबीघा स्थित शिवपुरी मोहल्ला निवासी एसकेआर कॉलेज के कर्मचारी संतोष कुमार के द्वारा प्रत्येक वर्ष एक अच्छी पहल की जाती है। उनके द्वारा क्षेत्र के असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

पिता की पुण्य स्मृति में उनकी प्रेरणा से यह किया जाता है। असहाय लोगों के चयन में सामाजिक संस्था बरबीघा चौपाल का योगदान रहता है।

 

इसी अभियान में गुरुवार को असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। तीन दर्जन लाभार्थियों के बीच संतोष कुमार की माता के द्वारा कंबल का वितरण किया गया।

 

इस अभियान में पिंजरी गांव के दलित टोला, कुसेढ़ी दलित टोला, परसोबीघा इत्यादि के लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

DSKSITI - Large

 

मौके पर संतोष कुमार ने कहा कि सेवा भाव से यह किया जाता है। पिता की स्मृति में उनकी प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष यह करते है। इससे आत्मिक खुशी होती है। साथ ही सेवा भाव को लेकर लोगों को प्रेरित करना भी उद्देश्य है।

 

इस मौके पर लाभार्थी चयन समिति के सदस्य पत्रकार कौशल किशोर, ग्रामीण प्रभात कुमार दादी ने बताया की लाभार्थी का चयन में ईमानदारी रखी गई। वंचित और असहाय के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like