• Saturday, 26 September 2026
रिश्ते के भाई ने किया आपत्तिजनक कृत्य, चाची गिरफ्तार

रिश्ते के भाई ने किया आपत्तिजनक कृत्य, चाची गिरफ्तार

Vikas

रिश्ते के भाई ने किया आपत्तिजनक कृत्य, चाची गिरफ्तार

 
शेखपुरा : 
 
शेखपुरा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी सगी चाची ललिता देवी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में रिश्तेदार युवक रोहित कुमार (30) पर किशोरी के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने, वीडियो बनाने और उसके आधार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
 
शेखपुरा थाना की अवर निरीक्षक सह जांच अधिकारी कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि आरोपित युवक किशोरी की चाची की बहन का बेटा है और दिल्ली में रहता है। पुलिस के अनुसार रक्षाबंधन के दिन वह शेखपुरा आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने किशोरी के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के माध्यम से किशोरी पर दबाव बनाने का आरोप है।
 
DSKSITI - Large

पुलिस के अनुसार किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद उसकी मां ने शेखपुरा थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई है। मुख्य आरोपित घटना के बाद दिल्ली चला गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले में गिरफ्तार महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like