• Monday, 27 July 2026
डेयरी और वर्मी कंपोस्ट का मिला प्रशिक्षण, आप भी करिए

डेयरी और वर्मी कंपोस्ट का मिला प्रशिक्षण, आप भी करिए

Vikas

डेयरी और वर्मी कंपोस्ट का मिला प्रशिक्षण, आप भी करिए 

 
 शेखपुरा। 
 
रविवार को केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)शेखपुरा में 12 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी 34 प्रशिक्षणार्थियों के बीच संस्थान के निदेशक राजीव रंजन एवं वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र किया गया।संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थी को संबोधित करते हुए बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा जिले में बेरोजगार युवक युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का रोजगार स्थापित करने का एक मौका देती।
 
 निदेशक के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थी को गाय के चारा, गाय में होने वाले रोग, गाय के गर्भाधान का समय, गाय का टीकाकरण, गाय का शेड,गाय का बीमारी, गाय की बीमा ,गाय का नस्ल इत्यादि के बारे में विस्तार से सभी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के बाद अपना खुद का डेयरी फार्म खोल सके और एक सफल उद्यमी बन सके। संस्थान के वरीय संकाय सदस्य के द्वारा बताया गया कि संस्थान में जल्द ही मोबाइल मरम्मत और गाय पालन एवं एलएमवी का बैच प्रारंभ होने जा रहा हैं इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क करे और अपना पंजीकरण करा सकते हैं इस अवसर पर कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया के साथ अन्य उपस्थित थे I See less
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like