• Sunday, 22 June 2025
बिहार में शराबबंदी के बाद ताड़ी से बना  खूब बिक रहा है यह पेय पदार्थ, सरकार खोल रही दुकान

बिहार में शराबबंदी के बाद ताड़ी से बना खूब बिक रहा है यह पेय पदार्थ, सरकार खोल रही दुकान

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहार में शराबबंदी के बाद ताड़ी से बना  खूब बिक रहा है यह पेय पदार्थ, सरकार खोल रही दुकान

 

शेखपुरा 

 

बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में ताड़ी को भी बेचने पर प्रतिबंधित किया गया है। वही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ताड़ी का उपयोग नीरा पेय पदार्थ के रूप में किया जाने लगा है। जो काफी स्वास्थ्यवर्धक बताया जाता है।

 

इसी तरह के एक नीरा बिक्री केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को शेखपुरा सदर प्रखंड परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ उत्पाद अधीक्षक सुदेश्वर लाल ने किया ।

 

 

मौके पर उन्होंने बताया कि जिले में कई स्थानों पर नीरा बिक्री केंद्र का शुभारंभ पहले भी किया गया है। यहां निरा की बिक्री हो रही है।

DSKSITI - Large

 

यह एक प्राकृतिक पदार्थ है जो काफी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। उन्होंने बताया कि यहां ताड़ी को प्रतिबंधित घोषित किया गया है और ताजा ताड़ी से नीरा पेय पदार्थ बनाया जाता है।

 

जिसका उपयोग लोग करते हैं । लोगों में इसके उपयोग के प्रति काफी जागरुकता है। इसलिए जगह-जगह दुकान खोलकर इसकी बिक्री करने के प्रावधान किए गए हैं। इसी सिलसिले में शेखपुरा नगर के प्रखंड मुख्यालय में इसका शुभारंभ गुरुवार को किया गया है। बताया कि 138 तार छेबको का अनुमान उत्पाद विभाग के द्वारा किया गया है। इस वर्ष अभी तक 38000 लीटर नीरा का उत्पादन संग्रहण किया गया है । जिले के सभी प्रखंडों में 7 अस्थाई काउंटर लगाकर 36000 लीटर मीरा की बिक्री की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like