• Tuesday, 29 September 2026
नौनिहालों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार, केंद्रीय विद्यालय नीमी में पढ़ाई शुरू

नौनिहालों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार, केंद्रीय विद्यालय नीमी में पढ़ाई शुरू

Vikas

 नौनिहालों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार, केंद्रीय विद्यालय नीमी में पढ़ाई शुरू 

 
 डीएम व एसपी ने किया पठन-पाठन कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों को बांटी पुस्तकें 
 
 बाल वाटिका-1 से 3 और कक्षा एक से पांच तक होगी पढ़ाई 
 
 शेखपुरा, 29 सितंबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड के नीमी गांव में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार से पढ़ाई का शुभारंभ हो गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने संयुक्त रूप से पठन-पाठन कार्यक्रम की शुरुआत की। नए विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा गया।
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी शेखर आनंद का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला है।
 
DSKSITI - Large

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की अपील की। डीएम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुस्तकें भी वितरित कीं।
 
बताया गया कि केंद्रीय विद्यालय नीमी में फिलहाल बाल वाटिका-1, 2 और 3 के साथ कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने के अवसर पर बालिकाओं ने नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
 
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like