• Sunday, 12 May 2024
परशुराम जयंती में भाग लेने के लिए जन जन पार्टी के लोग रवाना

परशुराम जयंती में भाग लेने के लिए जन जन पार्टी के लोग रवाना

DSKSITI - Small

परशुराम जयंती में भाग लेने के लिए जन जन पार्टी के लोग रवाना

शेखपुरा

शेखपुरा जिले से परशुराम जयंती में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया। परशुराम जयंती का आयोजन राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा किया गया है। इसको लेकर पार्टी के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। तेजस्वी यादव से लेकर बड़े बड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसके लिए निमंत्रित किया गया था। मंगलवार को पटना के बापू सभागार में परशुराम जयंती का आयोजन किया गया है।

शेखपुरा जिले के कई गांव से समर्थकों का काफिला पटना के लिए रवाना हुआ। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि जिले से कई गांव के लोग परशुराम जयंती में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुए हैं। भगवान परशुराम की जयंती भव्य स्तर पर पार्टी के द्वारा आयोजित की गई है। इसमें पार्टी के प्रमुख आशुतोष कुमार अपनी भागीदारी देंगे । बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। जिले में भी सामाजिक और राजनीतिक लोगों को जा जाकर इसका आमंत्रण दिया गया है।

 

इस मौके पर पार्टी से जुड़े बरबीघा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोपाल गोपाल सिंह राजीव सिंह गोलू कुमार अंशु राज टनटन सिंह चुनचुन सिंह मनोज सिंह संजय सिंह निशांत सिंह नित्यानंद सिंह इत्यादि लोग शामिल हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From