• Monday, 09 June 2025
दंगल में पुष्पंजय ने मारी बाजी, जीता प्रथम पुरस्कार

दंगल में पुष्पंजय ने मारी बाजी, जीता प्रथम पुरस्कार

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

दुर्गा पूजा समिति पिंजड़ी के तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। आयोजन का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ग्राम पंचायत के मुखिया मीनाक्षी किशोर, सरपंच मनीता देवी, विधिक संघ शेखपुरा के सचिव विपिन कुमार सिंह एवं समिति के अध्यक्ष रमाकांत सिंह के द्वारा क्या गया।

दंगल में पहुंचे आसपास जिले के दर्जनों पहलवान ने अपनी पहलवानी का हुनर दिखाया। इन पहलवानों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 4 पहलवानों को दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शिल्ड और राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार शेरपर गांव के पुष्पंजय कुमार को दिया गया जबकि दूसरा पुरस्कार देवासपूरा गांव के गोपाल कुमार को दिया गया और तीसरा पुरस्कार तोड़गढ़ निवासी आशुतोष कुमार को दिया गया। चौथा पुरस्कार दिवाकर कुमार पिंजड़ी को दिया गया।

इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे थे। इस मौके पर पहुंचे अतिथि विपिन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है और एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है।

इस तरह का आयोजन होना चाहिए इसका सफल आयोजन के लिए दुर्गा पूजा समिति को धन्यवाद दिया।

DSKSITI - Large

उपरांत दुर्गा पूजा समिति पिंजड़ी में जागरण का आयोजन किया गया। उसका विधिवत उद्घाटन समिति के अध्यक्ष रामाकांत सिंह और विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस भक्ति जागरण में हजारों दर्शक रात भर जागरण लुफ्त उठाया। जागरण का संयोजन प्रभाकर त्रिवेदी ग्रुप के द्वारा किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like