 
                        
        बिहार में शिक्षा के नाम पर सिर्फ साइकिल, पोशाक, खिचड़ी और पैसा बांटा
 
            
                शेखपुरा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा आज शिक्षा सुधार सप्ताह की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण एवं जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अभियान समिति अध्यक्ष जितेंद्र नाथ एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार के नेतृत्व में टाउन हॉल से निकलकर खण्डपर, सब्जी मंडी, चांदनी चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक गया। इसके बाद प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने पत्रकारों को संबोधित किया।

 
                                
                                
                                                
बिहार में शिक्षा सबसे खराब हालात में है नीतीश सरकार ने बिहार में लगातार गिरते शिक्षा स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। सिर्फ साइकिल, पोशाक, खिचड़ी और पैसा बांटकर वोट का सौदा किए। सुखी संपन्न लोग या तो निजी शिक्षा पर निर्भर है। यह बिहार के बाहर शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर है। बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक , न्यायिक हस्तक्षेप और परीक्षा रद्द हो जाने प्रक्रिया के बगैर पूरी होती ही नहीं है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, रामाश्रय महतो ,आईटी सेल प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता ,पप्पू राज ,आमिर कुमार ,सुनील कुमार रजक, राजीव पटेल, विद्यासागर उर्फ विकास चंद्रवंशी, सुभाष सिंह ,कुंदन महतो, वतन साव, गौतम साव, विकास यादव उर्फ़ पोलार्ड ,सोनू, राजीव कुशवाहा विनय पटेल एवं हजारों लोग इस पैदल मसाल मार्च में शामिल थे
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            